समोसे बनाने के लिए पैरों से साफ हो रहे आलू, वीडियो आया सामने, खाद्य विभाग ने लिया तगड़ा एक्शन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 13, 2025 10:28
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में एक व्यक्ति पैरों से आलू साफ करता हुआ दिख रहा है, बताया जा रहा है कि पैरों से साफ किए गए आलू से ही दुक...
उत्तराखंड का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में एक व्यक्ति पैरों से आलू साफ करता हुआ दिख रहा है, बताया जा रहा है कि पैरों से साफ किए गए आलू से ही दुकान में समोसे बनाए जाते है, वीडियो हल्द्वानी का बताया जा रहा है, वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मामले का संज्ञान लिया और उक्त दुकान पर छापा मारा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ दुकान का निरीक्षण किया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने खुद पैरों से समोसे के आलू धौने के वीडियो के सत्यता की पुष्टि की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने दुकान की मालकिन और उस कर्मचारी से भी पूछताछ की है, फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग दुकान का लाइसेंस सस्पेंड करने जा रहा है, इसके अलावा ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा, साथ ही दुकान में तैयार खाद्य पदार्थ के नमूने भी लिए गए हैं, इसके अलावा अग्रिम आदेश तक दुकान को सील किया गया हैं।
वहीं दुकान की मालकिन ने भी माना है कि पैरो से आलू धौने को जो वीडियो सामने आया है, वो उनकी दुकान का ही है, हालांकि उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया है, अपनी सफाई में दुकान की मालकिन ने कहा कि वो किसी काम से बाहर गई हुई थी, तभी पीछे से उनके कर्मचारी से इस तरह की हरकत की।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!