पंतनगर में अतिक्रमण के नोटिस को लेकर सियासत तेज हो गई है, स्थानीय लोगों और कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूश
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 18, 2026 02:09
•
1 views
•
0 Comments
पंतनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो गया है, स्थानीय बस्तियों के निवासियों को राहत दिलाने के लिए अब रा...
पंतनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो गया है, स्थानीय बस्तियों के निवासियों को राहत दिलाने के लिए अब राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है, स्थानीय लोग प्रशासन से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंतनगर क्षेत्र में माहौल गर्मा दिया है, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी और वाल्मीकि बस्ती के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की, उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को बेघर करना उचित नहीं है।
वहीं शाम होते-होते किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी पंतनगर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया, उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नोटिस जारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे गरीबों के खिलाफ कार्रवाई बताया, विधायक बेहड़ ने मस्जिद कॉलोनी से मशाल जुलूस निकालकर विश्वविद्यालय गेट तक विरोध मार्च किया और वहां धरना दिया, इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके साथ मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित लोगों के पुनर्वास की ठोस योजना नहीं बनाई जाती, तब तक किसी को भी उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और केवल लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अतिक्रमणकारी बताकर नोटिस दिए गए हैं, उन्हें हर हाल में संरक्षण दिया जाएगा।
तिलक राज बेहड़ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंतनगर क्षेत्र में माहौल काफी गर्म हो गया है, स्थानीय लोग प्रशासन से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक दल इसे बड़ा जन मुद्दा बनाते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!