उत्तराखंड

हल्द्वानी में मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 14, 2026 09:41 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मुखानी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसए...

मुखानी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसीने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने दमुआढूंगा निवासी शातिर चोर गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से करीब 13 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी बरामद की गई है। यह चोरी कुछ समय पहले मुखानी थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देता था, लेकिन कड़ी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य किसी वारदात को भी अंजाम दिया है या नहीं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment