नानकमत्ता में धर्मांतरण कराने आए मिशनरी टीम के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 04, 2026 09:30
•
1 views
•
0 Comments
उधम सिंह नगर जनपद पुलिस के नानकमत्ता कोतवाली में मिशनरी टीम लोगों एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये टीम गांव के एक परिवार को प्रल...
उधम सिंह नगर जनपद पुलिस के नानकमत्ता कोतवाली में मिशनरी टीम लोगों एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये टीम गांव के एक परिवार को प्रलोभन देकर ईसाई बनने के लिए प्रयास कर रही थी। इस मामले में डीएम द्वारा एक विस्तृत जांच कमेटी भी बना दी गई है। जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता नानकमत्ता पुलिस थाने में सोहन सिंह नाम के व्यक्ति ने एक तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव नवी नगर नानकमत्ता में गौरी सिंह नाम के व्यक्ति के घर में पिछले आठ सालों से मसीह धर्म सभा आयोजित की जाती है, यहां आने वाले शंकर सिंह,वरुण सिंह, सहदेव सिंह, दान सिंह राणा, सरिता, सबनम और प्रदीप द्वारा उसको ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला और प्रलोभन के रूप में 5 लाख रु दिए जाने की बात कही।
प्रार्थी ने तहरीर में बताया कि उसके द्वारा प्रलोभन ठुकराने और धर्मांतरण न किए जाने और इसकी खबर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों को दिए जाने पर धमकाया गया। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात किए जाने के उपरांत उक्त मामले को धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018/2023 के तहत दर्ज कर लिया गया है।
उधर एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि धर्मांतरण विषय पर पिछले दिनों हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हंगामा किया गया था जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम स्तर पर जांच कमेटी बना दी गई है, हम लोग इस पर गहनता से जांच पड़ताल कर रहे है। प्रशासन धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन करवाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!