देहरादून में मुस्लिमों को घर-दुकानें नहीं देंगे लोग, लिया संकल्प, किया हनुमान चालीसा पाठ
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 21, 2026 02:26
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में शहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद से स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना...
देहरादून में शहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद से स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना स्थल से जुड़े मोहल्ले में गुलाटी काम्प्लेक्स में व्यापारियों, हिंदू संगठनों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इससे पहले भगवान श्रीराम और हनुमान की विधिविधान के साथ पूजा - अर्जना की गई। हनुमान चालीसा के बाद वीर बजरंगी, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से आसमान गूंज उठा। बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख राघव उपाध्याय ने कहा कि हिंदू समाज का अब संभलने और जागरूक होना होगा। असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में शरण नहीं दी जाएगी। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि मुस्लिमों को घर और दुकान ना बेचेंगे और ना किराये पर देंगे।
असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान मोहल्ले में नहीं है। अगर, कोई भी हिंदू अपना घर व दुकान किराये पर या बेचना चाहता है तो उसे पहले मोहल्ला कल्याण समिति को बताना होगा। वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार में शनिवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मोहल्ले कल्याण समिति के प्रधान अशोक कर्णवाल ने कहा कि हिंदू समाज को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाना होगा। पार्षद वैभव अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा अहम है। इसके लिए समाज जो भी निर्णय लेगा उसके साथ है। वहीं, पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान गोपाल पुरी, अंकुर जैन ,रोहित मौर्य , अमित गोयल, संजय चौहान, रोशन राणा, निशांत जैन के अलावा सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे। घटना के बाद से मोहल्ले के मुस्लिम घरों और दुकानों पर ताले जड़े हैं। सूत्रो ने बताया कि मोहल्ले में चार घरों में मुस्लिम परिवार किराये पर रहते हैं, जबकि आठ में से छह दुकानें किराये पर और दो निजीरूप से खरीद कर संचालित की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!