दर्दनाक : यहां पिता पुत्र पर तेतैया ने किया हमला, मौत, गाय चराने जा रहे थे जंगल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 30, 2024 15:31
•
2 views
•
0 Comments
जानकारी के अनुसार, बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे की तभी अचानक कई ततैया...
जानकारी के अनुसार, बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे की तभी अचानक कई ततैया ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया।
सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, और तेतेया ने दोनो पर हमला मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर पहुंचे।
जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों ने दोनों बचाने के कई कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे, उन्होंने मांग की कि वन विभाग द्वारा इन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!