नाबालिग से दुष्कर्म पर भवाली में उबाल, आरोपी की गिरफ्तारी को कोतवाली का घेराव; बाजार बंद
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 05, 2026 08:37
•
1 views
•
0 Comments
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कस्बे भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना से जनाक्रोश भड़क उठा है। व्यापारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बाज...
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कस्बे भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना से जनाक्रोश भड़क उठा है। व्यापारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बाजार बंद कर कोतवाली का घेराव किया है। मामला मुस्लिम समुदाय के युवक पर हिंदू समुदाय की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का है।
गुरुवार सुबह विभिन्न संगठनों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। साथ ही जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया गया है। जुलूस में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ है। बताया गया है कि आरोपित मुस्लिम समुदाय का है। जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। भवाली में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!