अल्मोड़ा में 24 दिन से चल रहा 'ऑपरेशन स्वास्थ्य' पैदल देहरादून आ रहा प्रदर्शनकारियों का सैलाब
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 25, 2025 08:55
•
1 views
•
0 Comments
चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के विरुद्ध चल रहा आपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन लगातार तेज होते जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित आंदोलनकारियों ने...
चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के विरुद्ध चल रहा आपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन लगातार तेज होते जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर देहरादून कूच पदयात्रा शुरू की, जो सुबह गगनभेदी नारों के बीच निकली। इसमें भारी संख्या में गांव-गांव से लोग उमड़ आए। उन्होंने नगर में आक्रोश रैली निकालकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। तल्ख लहजे में एलान किया कि जनता बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।
आंदोलन व भूख हड़ताल को 23 दिन बीत जाने के बाद भी धरातल में मांगों पर कोई ठोस पहल न होने से आंदोलनकारियों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री आवास घेराव के लिए बुधवार को आंदोलन के मुखिया भुवन कठायत की अगुआई में देहरादून कूच पदयात्रा प्रारंभ कर दी है। बुधवार सुबह मातृशक्ति, युवा व बुजुर्ग यहां आंदोलन स्थल आरती घाट पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए।
विभिन्न नारों व जनगीतों के बीच मुखिया समेत पदयात्रा में शामिल आंदोलनकारियों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ और साढ़े दस बजे रैली के साथ पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान पूरा नगर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करो, डाक्टर दो-अस्पताल बचाओ व धामी सरकार होश में आओ.. जैसे नारों से गूंज उठा। लोगों का सैलाब रैली के रूप में छह किमी दूर जमणियां-रामपुर पहुंचा, जहां से पदयात्री मैहलचौरी - गैरसैंण के लिए निकल गए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें धरातल पर नहीं उतरी तो उग्र आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। रात्रि पड़ाव गैरसैंण में होगा।
भुवन कठायत, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उपपा के पीसी तिवारी, जीवन नेगी, रमेश बाबू गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, कैलाश पांडे, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, गीता कठायत, दान सिंह कुमयां, अशोक कुमार, नंदन मेहरा, लीलाधर मठपाल, गोबिंद सती, रामबहादुर, रूप सिंह नेगी, माधो सिंह बिष्ट, लालचंद, उमेश रावत, जगदीश नायक, धीरज तिवारी, कुंदन राम, जिपं सदस्य सरस्वती किरौला, संतोषी वर्मा, भावना रौतेला, चंदा, हीरा नेगी, महेंद्र बैडिया, महेश फुलारा, मदन कुमयां, विपिन गिरि, कृपाल बिष्ट, सुंदर सिंह नेगी, दिनेश परसारा, बालम नेगी, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष कांता रावत आदि।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!