उत्तराखंड

हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, ब्रह्ममुहुर्त पर भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 25, 2026 03:58 1 views 0 Comments
हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, ब्रह्ममुहुर्त पर भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार आस्था का सैलाब उमड़ा है। ब्रह्ममुहुर्त से ही हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है...

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार आस्था का सैलाब उमड़ा है। ब्रह्ममुहुर्त से ही हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है । देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा की पावन धारा में पुण्य की डुबकी लगा रहे है। घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे के उद्घोष हो रहे हैं। श्रद्धालु स्नान के बाद घाटों पर दीपदान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य भी कर रहे हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।

इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। गंगा दशहरा के अवसर पर मंदिरों में भी विशेष पूजन के आयोजन किए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। घाटों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment