देहरादून में गैर हिंदू युवकों द्वारा नाम बदलकर युवतियों के साथ गलत हरकत, चार युवक हिरासत में
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 24, 2026 01:07
•
1 views
•
0 Comments
पर्वतीय जिलों से पढ़ाई के लिए देहरादून में रह रही कुछ युवतियों को गैर हिंदू के लोग अपने जाल में फंसा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला पलटन बाजार में सामने आय...
पर्वतीय जिलों से पढ़ाई के लिए देहरादून में रह रही कुछ युवतियों को गैर हिंदू के लोग अपने जाल में फंसा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला पलटन बाजार में सामने आया। जहां चार मुस्लिम युवकों ने अपना नाम बदलकर दो युवतियों को जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट में बुलाया और उनके साथ गलत हरकतें करने लगे। वहां बैठे परिवारों ने विरोध किया और इसकी सूचना बजरंग दल को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब आरोपित युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो असलीयत सामने आई। जानकारी के अनुसार, पौड़ी व टिहरी गढ़वाल की रहने वाली दो युवतियां देहरादून में पढ़ाई कर रही हैं।
बुधवार रात वह चार युवकों के साथ रेस्टोरेंट में बैठी हुई थीं। युवक दोनों युवतियों के मुंह पर केक लगा रहे थे और उसके बाद उनसे गलत हरकतें कर रहे थे। वहीं पास बैठे परिवार ने विरोध जताते हुए इसकी शिकायत बजरंग दल से जुड़े विकास वर्मा से की तो वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब युवकों से उनका नाम पूछा तो उनमें से एक ने अपना नाम सौरभ निवासी, नजीबाबाद व दूसरे ने रमेश बताया। शक होने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया तो पता चला कि चारों मुस्लिम थे और नाम बदलकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसा रहे थे। शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों युवतियों के स्वजन को सूचना दी। बताया गया कि इनमें से एक युवती की सगाई हो चुकी है और कुछ समय बाद उसकी शादी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!