उत्तराखंड

सड़क पर न हो नमाज, किसी को परेशान नहीं करना है, बकरीद से पहले सीएम धामी ने चेताया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 25, 2026 12:26 1 views 0 Comments
सड़क पर न हो नमाज, किसी को परेशान नहीं करना है, बकरीद से पहले सीएम धामी ने चेताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बकरीद से पहले नमाजियों को बड़ा संदेश दिया। कहा कि नमाज पढ़ने की मनाही नहीं है, लेकिन तय स्थल पर ही नमाज...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बकरीद से पहले नमाजियों को बड़ा संदेश दिया। कहा कि नमाज पढ़ने की मनाही नहीं है, लेकिन तय स्थल पर ही नमाज पढ़ी जानी चाहिए। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। खुले में नमाज पढ़ने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। राज्य में सभी संप्रदाय के लोग भाईचारे से रहते हैं। सीएम धामी ने ये बातें हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नमाज से किसी को परेशानी न हो। चिह्नित स्थल पर ही नमाज पढ़कर इस स्थिति से बचा जा सकता है।

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने पूरी मशीनरी को मैदान पर उतारा है। इस बार हर क्षेत्र में क्षमता से अधिक श्रद्धालु पहुंचने के कारण हो रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने अपील की है कि पंजीकरण को ध्यान रखते हुए ही श्रद्धालु यात्रा के दिन तय करें। जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, दीपक मेहरा, आयोग के सदस्य जेडए वारसी, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। एक माह में ही 20.50 लाख श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। केदारनाथ व यमुनोत्री में भी क्षमता से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हेमकुंड में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन बेहतर व्यवस्थाएं जुटाने में लगा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment