उत्तराखंड

News हल्द्वानी A 2 Z अधिकांश दुकानों पर छापेमारी में मिली ओवर रेटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाया 50-50 हजार का जुर्माना

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 10, 2024 17:15 1 views 0 Comments
News हल्द्वानी A 2 Z अधिकांश दुकानों पर छापेमारी में मिली ओवर रेटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाया 50-50 हजार का जुर्माना

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में पूरे जिले की विभिन्न शराब की दुकानों में राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्...

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में पूरे जिले की विभिन्न शराब की दुकानों में राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में ओवर रेटिंग, बिलिंग मशीन खराब  , दुकानों के बाहर रेट चस्पा का नही मिलना और सीसीटीवी चालू हालत में नहीं पाए गए। बेतालघाट, रामनगार, भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी सहित लालकुआं में दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।भविष्य के लिए सभी को हिदायत दी गई है कि कमियों को दूर कर व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाए तथा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ओवर रेटिंग की शिकायत पर विभिन्न देशी और विदेशी शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई तथा कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य खामियां मिली।हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ओवर रेटिंग की शिकायत पर विभिन्न देशी और विदेशी शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई तथा कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य खामियां मिली।

शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने आबकारी विभाग की टीम सहित रामपुर रोड, कालाढुंगी रोड में लोहारियासाल, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक के पास विभिन्न देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान लोहारिया साल में देशी शराब एवं कुसुमखेड़ा तथा ब्लॉक के समीप विदेशी शराब की दुकान में बियर की बिक्री में ओवर रेटिंग पाई गई। इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकान में भी ओवर रेटिंग पाई गई। साथ ही तीनो शराब की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अनुरक्षित नहीं पाए गए। इसके अलावा रामपुर रोड में छापेमारी के दौरान देशी शराब की दुकान में सब कुछ ठीक मिला।

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि ओवर रेटिंग में 50-50 हजार का जुर्माना तथा स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को आख्या भेजी जाएगी।ओवर रेटिंग के खिलाफ छापेमारी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने आबकारी विभाग की टीम सहित रामपुर रोड, कालाढुंगी रोड में लोहारियासाल, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक के पास विभिन्न देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की।

इस दौरान लोहारिया साल में देशी शराब एवं कुसुमखेड़ा तथा ब्लॉक के समीप विदेशी शराब की दुकान में बियर की बिक्री में ओवर रेटिंग पाई गई। इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकान में भी ओवर रेटिंग पाई गई। साथ ही तीनो शराब की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अनुरक्षित नहीं पाए गए। इसके अलावा रामपुर रोड में छापेमारी के दौरान देशी शराब की दुकान में सब कुछ ठीक मिला।

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि ओवर रेटिंग में 50-50 हजार का जुर्माना तथा स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को आख्या भेजी जाएगी।ओवर रेटिंग के खिलाफ छापेमारी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment