अल्मोड़ा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष बने नीरज सांगा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 06, 2026 04:32
•
2 views
•
0 Comments
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नीरज सांगा को अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी जिला अध्यक्ष महेश नयाल की संस्तुति पर लिया गया। नीरज...
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नीरज सांगा को अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी जिला अध्यक्ष महेश नयाल की संस्तुति पर लिया गया। नीरज की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नीरज सांगा की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इनको जिम्मेदारी मिलने पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, भाजपा महा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत भूषण, व्यपार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट समेत कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!