अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में निकला जुलूस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 22, 2026 12:34 47 views 0 Comments

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सांकेतिक शवयात्रा निकालकर चक्का जाम भी किया।

अल्मोड़ा के गांधी पार्क के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमनकारी नीति का उदाहरण बताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सांकेतिक शवयात्रा निकाली तथा कुछ समय के लिए सांकेतिक चक्का जाम भी किया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र की हत्या बंद करो", "राहुल गांधी जिंदाबाद" और केंद्र सरकार विरोधी नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment