उत्तराखंड

नैनीताल में विकेंड पर उमड़ा सैलानियों को रेला, एक ही दिन में ढाई हजार पर्यटक वाहनों की एंट्री

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 15, 2025 13:59 1 views 0 Comments
नैनीताल में विकेंड पर उमड़ा सैलानियों को रेला, एक ही दिन में ढाई हजार पर्यटक वाहनों की एंट्री

वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो यातायात व्यवस्था भी चरमरानी शुरू हो गई। नगर में होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो गए। इस बीच...

वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो यातायात व्यवस्था भी चरमरानी शुरू हो गई। नगर में होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो गए। इस बीच नगर की रौनक भी बढ़ चली है। शनिवार को करीब ढाई हजार पर्यटक वाहनों की शहर में एंट्री हुई।

दिल्ली एनसीआर में छाए प्रदूषण ने सैलानियों को पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रवाना होने के लिए मजबूर कर दिया है। जिसके चलते वीकेंड पर शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शनिवार को भी जारी रहा। इस बीच नगर के मुख्य स्थलों में स्थित होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए। नगर में ढाई हजार से अधिक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया है और आठ हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते पर्यटन स्थलों में बहार रही।

चिड़ियाघर, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व सरितातल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में रौनक रही। शाम के समय हनुमानगढ़ी भी काफी संख्या सैलानी पहुंचे । इस बीच मालरोड में मचान के समीप यातायात रेंगता हुआ नजर आया तो मस्जिद चौराहा, तल्लीताल डांठ, हल्द्वानी रोड, चिड़ियाघर रोड व भवाली मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जबकि सैलानियों को पार्किंग का स्थान नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार रविवार को भी एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचने वालों की आमद बने रहने की उम्मीद रहेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment