देहरादून में मुस्लिम लड़कों ने महिला दुकानदार पर बरसाए थप्पड़, सांप्रदायिक बवाल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 06, 2026 01:57
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में होली की शाम गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर हुए मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। फल में कमी निकालकर वापस करने आए म...
देहरादून में होली की शाम गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर हुए मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। फल में कमी निकालकर वापस करने आए मुस्लिम युवकों ने महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद दोनों समुदायों की भारी भीड़ आमने-सामने आ गई और मौके पर पथराव व बवाल की नौबत बन गई। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम लक्ष्मण चौक चौकी के गांधीग्राम मोहल्ले में यह घटना हुई। पीड़िता रेशमा बाला सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपनी दुकान पर बैठी थीं। तभी एक 16-17 वर्षीय किशोर उनकी दुकान पर आया और फल खरीद कर ले गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और फलों में कमी निकालते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि किशोर ने सारे फल महिला के ऊपर फेंक दिए और अपने साथी बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला को थप्पड़ मारे गए और सड़क पर धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। दोनों के आमने-सामने आने से क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया।
हालात बड़े बवाल व पथराव तक पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर से भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि घटना के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है। फल की दुकान चलाने वाली महिला की ओर से आरोपी पिंटू (चप्पल वाला) और सलीम (होटल वाला) समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!