उफनते नाले में बाल-बाल बचे विधायक, गनर बहकर कई मीटर आगे पहुंचा, बमुश्किल बची जान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 30, 2025 00:44
•
1 views
•
0 Comments
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, 3 लोग लापता चल रहे हैं, ऐसे में आज स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया अपन...
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, 3 लोग लापता चल रहे हैं, ऐसे में आज स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया अपने क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उन्हें गदेरा पार करना पड़ गया, जहां विधायक को तो एसडीआरएफ के जवानों ने रस्सियों के सहारे गदेरा पार करवा दिया, लेकिन उनका गनर भारी बहाव में अचानक गदेरे में बह गया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, एसडीआरएफ के जवानों ने कुछ दूरी पर जाकर गनर को बमुश्किल बचाया।
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले के कपकोट के तल्ला दानपुर अंतर्गत कन्यालीकोट पौंसारी गांव में अतिवृष्टि से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे 6 मकान मलबे की चपेट में आ गए, मलबे में दबकर 2 लोग (बसंती देवी पत्नी रमेश चंद्र जोशी और बचुली देवी) की मौत हो गई, इसके अलावा 3 लोग रमेश चंद्र जोशी, गिरीश और पूरण जोशी लापता हैं, ऐसे में आज शुक्रवार 29 अगस्त को कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया हालातों का जायजा लेने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उफनता बरसाती गदेरा मिल गया।
विधायक सुरेश गढ़िया को एसडीआरएफ के जवान रस्सियों की मदद से गधेरा पार करवाने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक से उनका गनर बह गया, गनर मटमैले पानी के बहाव में काफी दूर तक बहता चला गया, ये देखकर एसडीआरएफ के जवान समेत अन्य लोगों ने बमुश्किल गनर को बचाया, यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए।
उत्तराखंड में मौसम विभाग लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है कि नदी नालों में ना जाएं, लेकिन कई बार इस तरह की घटनाएं रेस्क्यू में लगे जवानों और नेताओं के साथ भी हो रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी विधायकों को ये निर्देश दिए हैं कि वो अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर जनता से संवाद करते रहें और आपदा की इस घड़ी में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में रहें, यही वजह है कि विधायक गढ़िया भी आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!