उत्तराखंड

बागेश्वर में 2.6 तीव्रता का भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, लोग निकले घरों से बाहर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 21, 2026 11:32 1 views 0 Comments
बागेश्वर में 2.6 तीव्रता का भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, लोग निकले घरों से बाहर

बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। तहसीलों से किसी भी प्रकार के न...

बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। तहसीलों से किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.018 अक्षांश और 79.960 देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 06 मिनट 47 सेकंड (आइएसटी) रहा।

झटके हल्के होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि अचानक झटका महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार कम तीव्रता के भूकंप सामान्यतः नुकसानदायक नहीं होते, फिर भी लोगों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर था।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment