उत्तराखंड में झारखंड की मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रशासन में हड़ंकप
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 21, 2025 16:09
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में हॉस्टल में एक मेडिकल छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा एनाटॉमी विभाग की पीजी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी. फिलहाल, पुलि...
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में हॉस्टल में एक मेडिकल छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा एनाटॉमी विभाग की पीजी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर (श्रीकोट) के एक छात्रावास में रह रही छात्रा जब सेमिनार में नहीं पहुंची तो विभाग के शिक्षकों ने इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी. जिसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने छात्रावास के केयर टेकर को फोन कर छात्रा के बारे में जानकारी जुटाने को कहा.
दोपहर करीब 1 बजे केयर टेकर छात्रावास के कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद पड़ा मिला. संशय होने पर केयर टेकर ने इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी. सूचना पाकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत और एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी छात्रावास पहुंचे.
जहां छात्रा का तभी भी बंद पड़ा मिला. इसके बाद इसकी सूचना तत्काल श्रीकोट चौकी को दी गई. जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे, लेकिन छात्रा आत्महत्या कर चुकी थी
चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की तो उसकी जान जा चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई के लिए भेज दिया है. पुलिस की मानों तो छात्रा झारखंड की रहने वाली थी
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!