उत्तराखंड

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर चलते ट्रक में शार्टसर्किट से लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 03, 2026 01:02 1 views 0 Comments
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर चलते ट्रक में शार्टसर्किट से लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुआंवाला स्थित विडलास रिवर वैली के समीप एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक में हल्का धुआ...

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुआंवाला स्थित विडलास रिवर वैली के समीप एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक में हल्का धुआं उठते ही चालक की नजर उस पर पड़ गई और उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि ट्रक का काफी हिस्सा जलकर कबाड़ हो गया। ट्रक में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक सहम गए। इस बीच, मार्ग पर आवागमन कर रहे कई लोग अपने वाहन रोककर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

तमाशबीनों की इस लापरवाही के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बेहद धीमी गति से चला और जाम की स्थिति बन गई।हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि देर रात ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रक को चालक संजय कुमार (44 वर्ष), निवासी ग्राम गोलारा, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। चालक ने बताया कि वह देहरादून में सामान छोड़ने के बाद वापस गाजियाबाद लौट रहा था। तभी कुआंवाला के पास अचानक शॉर्ट सर्किट होने से इंजन से धुआं उठने लगा। खतरा भांपकर वह समय रहते सुरक्षित बाहर आ गया था।

घटना के तुरंत बाद चालक ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हर्रावाला चौकी पुलिस और दमकल विभाग (अग्निशमन) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जलते हुए ट्रक को हाईवे के बीच से हटाकर किनारे किया और बाधित हुए यातायात को पूरी तरह सुचारू कराया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment