उत्तराखंड

चकराता में मेजर की कार 50 मीटर खाई में गिरी, सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 18, 2026 05:48 1 views 0 Comments
चकराता में मेजर की कार 50 मीटर खाई में गिरी, सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

छावनी क्षेत्र में शनिवार को बंगला नंबर 10 के पास कार के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मे...

छावनी क्षेत्र में शनिवार को बंगला नंबर 10 के पास कार के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शुभम सेना के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लाक क्षेत्र के घसौली गांव निवासी 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी सुबह करीब नौ बजे कार से जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सैन्यकर्मियों ने उन्हें खाई से निकाला और गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उनके उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन के बाद वह मेजर बने थे। चकराता थाने के पुलिस के अनुसार, पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद स्वजन उनके पार्थिव शरीर को स्वजन को सौंप दिया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment