उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में बड़ा हादसा, बालकनी से गिरकर महिला की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 15, 2026 01:22
•
1 views
•
0 Comments
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्च...
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे को आवाज देने के लिए झुकी थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है, नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 30 साल की महिला की मौत हो गई, घटना हल्दूचौड़ क्षेत्र के बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड की है, जहां तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रह रही मुन्नी देवी अपने बच्चे को आवाज देने के दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर गईं, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के गौना गांव निवासी जीवन कुमार पिछले 3 सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हल्दूचोड क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे, सोमवार शाम उनका बेटा नीचे की मंजिल पर सीढ़ियों के पास खेल रहा था, इसी दौरान मुन्नी देवी बालकनी की रेलिंग से झुककर बच्चे को बुला रही थीं, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे सड़क पर गिर गईं। महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोग और पड़ोसी तत्काल मदद के लिए पहुंचे, स्थानीय व्यापारियों और लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में निजी वाहन से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था, जैसे ही उसे हादसे की जानकारी मिली, परिवार में कोहराम मच गया, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया, इसके बाद परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा ले गया। घटना कल देर शाम की है, आज शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!