हल्द्वानी में हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 20, 2026 00:29
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक हाई प्रोफाइल मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नर...
हल्द्वानी में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक हाई प्रोफाइल मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह तल्लीताल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेश पांडे को हिरासत में लिया। उस समय उसके साथ मौजूद चार बाउंसरों को भी पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
मामला मल्लीताल कोतवाली में दर्ज एक शिकायत से जुड़ा है, जिसमें एक युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस को शक है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित ब्लैकमेलिंग रैकेट भी हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवतियों को जाल में फंसाकर उनके जरिए लोगों को टारगेट करता था और फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करता था।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ मौजूद चार बाउंसर हथियारों के साथ पाए गए। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर उनके दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित रैकेट का दायरा कितना बड़ा है और कितने लोग इसके शिकार हुए हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!