उत्तराखंड

हल्द्वानी में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा–राजपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार शहर में सुरक्षा कड़ी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 29, 2025 11:17 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा–राजपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार शहर में सुरक्षा कड़ी

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र से सुरक...

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसी NIA ने देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े मामले में संभावित संलिप्तता को देखते हुए की गई।

सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्तियों का पूर्व में हुई एक महत्वपूर्ण घटना से कनेक्शन होने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर सुरक्षा एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों को हिरासत में लिया।गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है।

कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान आज भी जारी है, जबकि महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment