हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 03, 2026 03:22
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार जिले के 8 अस्पतालों का नि...
हरिद्वार में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार जिले के 8 अस्पतालों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में अनियमितता पाई गई, जिनमें से तीन अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया गया, साथ ही तीन अस्पतालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी हुई, स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से मानकों के खिलाफ चल रहे अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया, हरिद्वार के सीएमओ आरके सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का निरीक्षण किया, निरीक्षण अभियान के दौरान श्री राम क्लिनिक ज्वालापुर, सेठी नर्सिंग होम कनखल, आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक कनखल, क्लासिक हॉस्पिटल धनपुरा, वेलफेयर हॉस्पिटल धनपुरा और गैलेक्सी हॉस्पिटल धनपुरा की जांच की गई।
जांच के दौरान कई संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने श्री राम क्लिनिक, आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक और गैलेक्सी हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया, वहीं वेलफेयर हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल और सेठी नर्सिंग होम में भी विभिन्न कमियां पाए जाने के बाद इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि, संबंधित संस्थानों में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का आर्थिक दंड लगाया जाएगा, इसके अलावा नियमानुसार अन्य कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी, अभियान के दौरान सभी के अभिलेख, पंजीकरण, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और मानकों का परीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित चिकित्सालयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि बहादराबाद, भगवानपुर, रुड़की, लक्सर और मंगलौर ब्लॉकों में भी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से सघन निरीक्षण कराया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, वहां नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!