उत्तराखंड

देहरादून में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन,17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 29, 2026 10:44 1 views 0 Comments
देहरादून में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन,17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त

देहरादून में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 1...

देहरादून में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि कई होमस्टे होटल की तरह संचालित हो रहे थे और वहां नियमों के खिलाफ बार, डीजे और अन्य गतिविधियां चल रही थीं। कुछ जगहों पर बिना अग्निशमन उपकरण और फूड लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था। प्रशासन ने बताया कि कई होमस्टे में निर्धारित नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कुछ जगहों पर बाहरी लोगों को बिना रिकॉर्ड के ठहराया जा रहा था, जिससे कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था।

डीएम ने साफ कहा है कि आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। महज 7 दिनों में 5 मजिस्ट्रेट टीमों ने जांच कर इन अनियमितताओं का खुलासा किया। अब इन होमस्टे को पर्यटन वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी होमस्टे संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment