उत्तराखंड

खटीमा: लोको पायलट की मुस्तैदी से नाकाम रेल हादसा, तार की 15 फीट लंबी छड़ डालकर की गई बड़े रेल हादसे की कोशिश

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 15, 2024 00:40 1 views 0 Comments
खटीमा: लोको पायलट की मुस्तैदी से नाकाम रेल हादसा, तार की 15 फीट लंबी छड़ डालकर की गई बड़े रेल हादसे की कोशिश

सीमांत खटीमा रेलवे स्टेशन के पास और सामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन की पटरी पर लोहे के मोटे तार की 15 फीट की छड़ डालकर बडे हादसे को अंजाम देने की कोशिश क...

सीमांत खटीमा रेलवे स्टेशन के पास और सामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन की पटरी पर लोहे के मोटे तार की 15 फीट की छड़ डालकर बडे हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई। रविवार की देर रात देहरादून से टनकपुर को जाने वाली ट्रेन के लोको पायलट ने पटरियों पड़े वायर की रोड को देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Advertisement

खटीमा रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रेन की पटरियों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 15 फिट लोहे की मोटी वायर रखकर हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। देर रात लगभग 3:00 बजे देहरादून से टनकपुर की ओर जा रही ट्रेन के लोको पायलट की मुस्तैदी के चलते ट्रेन को समय पर रोक लिया गया। रेल कर्मियों द्वारा उक्त लोहे के मोटे वायर रेल की पटरी से उठाकर बनबसा रेलवे स्टेशन पर जमा करवा दिया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के पूर्ण होने के बाद ही कोई बयान दिया जाएगा।वहीं इस मामले में उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है इस वारदात के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment