हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल पुलिस पर पथराव, दारोगा घायल; चार गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 12, 2025 16:26
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार जिले में कांवड़ियों का हुड़दंग और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हाईवे से हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।...
हरिद्वार जिले में कांवड़ियों का हुड़दंग और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हाईवे से हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया। सरकारी वाहन और रोडवेज बस के शीशे टूट गए।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास शनिवार की शाम कुछ कांवड़ यात्री हाईवे पर बैठे हुए थे। जिससे यातायात बाधित हो रहा था और हादसे का खतरा भी बना हुआ था। एक पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रियों को हाईवे से हटने के लिए कहा।
इसी बात को लेकर कांवड़ यात्रियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कांवड़ यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे टोल प्लाजा और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
सिर में पत्थर लगने से दारोगा करम सिंह चौहान घायल हो गए। जबकि इंस्पेक्टर बहादराबाद की सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया। आसपास मौजूद रही एक रोडवेज बस के शीशे भी चकनाचूर हुए हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!