यमुनोत्री में सिंगापुर निवासी वृद्ध महिला अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में पहुंचने तक तोड़ा दम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 03, 2026 18:11
•
1 views
•
0 Comments
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर सिंगापुर से आई एक वृद्ध महिला श्रद्धालु की बुधवार को मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।...
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर सिंगापुर से आई एक वृद्ध महिला श्रद्धालु की बुधवार को मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जानकारी के अनुसार, देर शाम अचेतावस्था में एक सिंगापुर निवासी महिला आर मालावती उम्र (62) को स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कहीं ना कहीं यह बात सवालों घेरे में है की क्यों नहीं जो तीर्थ यात्री इन जटिल रास्तों में यात्रा करने आते हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता, अगर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता तो जो व्यक्ति शारीरिक रूप से अस्वस्थ है उन्हें इस यात्रा की अनुमति नहीं जाती, जो स्वस्थ है उन्हें भेजा जाता, कही ना कहीं यह सोचने का विषय है और प्रशासन इसमें कार्य भी करना चाहिए। जिससे आम जनता की जान बच सके।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!