उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कांवड़ियों ने जमकर तांडव मचाया और बाइक को आग के हवाले कर दिया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 14, 2026 12:15
•
1 views
•
0 Comments
उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने से कांवड़िया घायल हो गया, इस हादसे...
उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने से कांवड़िया घायल हो गया, इस हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने काफी हंगामा किया, गुस्साये कांवड़ियों ने बाइक में आग भी लगा दी, इस दौरान सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का शांत किया और जाम खुलवाया, इसके बाद हालात काबू में हुए।
कल रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, इस मौके पर बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर आते है और अपने-अपने शिवालयों में चढ़ाते हैं, रुद्रपुर भी बड़ी संख्या में हरिद्वार से भोले बाबा के भक्त गंगा जल लेकर पहुंच रहे हैं, इसी दौरान शनिवार 14 फरवरी को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में तुलसी द्वार के सामने बड़ा हगामा गया। दरअसल, हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िए राहुल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, हादसा राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर सात के पास उस समय हुआ, जब राहुल अपने साथियों के साथ किच्छा की ओर बढ़ रहे थे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल के हाथ में गंभीर चोट आ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास चल रहे अन्य कांवड़िए भी मौके पर इकट्ठा हो गए, घायल साथी की हालत देखकर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया, गुस्साए कांवड़ियों ने बाइक सवार युवक को घेर लिया और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया, देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी,आक्रोशित श्रद्धालुओं ने इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र रिंगवाल मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश शुरू की।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को काफी समझाइश और बातचीत के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को शांत कराया और जाम खुलवाया, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर सात से किच्छा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वन-वे कर दिया, ताकि किसी तरह की और अप्रिय घटना न हो, बताया जा रहा है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह भी किसी कांवड़िए की ही थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!