रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मां के जागने पर आरोपित पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 08, 2026 10:32
•
1 views
•
0 Comments
रुद्रपुर में मां के साथ सोई नौ साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म कर दिया। जब आरोपित का पैर पीड़िता के मां के पैर पर लगा तो वह जाग गई। युवक को पुत्री क...
रुद्रपुर में मां के साथ सोई नौ साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म कर दिया। जब आरोपित का पैर पीड़िता के मां के पैर पर लगा तो वह जाग गई। युवक को पुत्री के साथ नग्न अवस्था में देखकर उसने उसे दबोचकर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हुए और जानकारी ली, साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, खेड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। वह तीन बच्चों के साथ खेड़ा में किराए में रहती है। उसके पास वाले कमरे में ओमवीर सिंह अपनी पत्नी और पुत्र राहुल चौहान के साथ रहता है।
गुरुवार रात खाना खाकर उसने फर्राटा वाला पंखा चलाया और अपने तीनों बच्चों के साथ सो गई थी। देर रात पड़ोस में रहने वाला ओमवीर का पुत्र राहुल उनके कमरे में घुस गया और उसकी नौ साल की पुत्री से दुष्कर्म किया। इसका पता उसे तब चला जब आरोपित का पैर उसके पैर से लगा। इस पर वह उठी तो आरोपित उसकी पुत्री के साथ नग्न हालत में मिला। उसके शोर मचाने पर राहुल भागने लगा तो उसने उसे दबोच लिया। शोर शराबा होने पर राहुल के पिता समेत अन्य स्वजन के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपित राहुल को हिरासत में ले लिया।
साथ ही पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित राहुल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। बाद में पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आरोपित राहुल की शर्ट का टूटा हुआ बटन टीम को घटनास्थल से मिला। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद आरोपित को कोर्ट में कर जेल भेजा जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!