उत्तराखंड

रुद्रपुर में घर छोड़कर जा रहे बेटे पर बाप ने कुल्हाड़ी से किया वार, युवक ने पिता को उतारा मौत के घाट

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 17, 2025 11:49 1 views 0 Comments
रुद्रपुर में घर छोड़कर जा रहे बेटे पर बाप ने कुल्हाड़ी से किया वार, युवक ने पिता को उतारा मौत के घाट

रुद्रपुर के दिनेशपुर में डांट से घर छोड़कर जा रहे युवक पर पिता ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे भड़के युवक ने पिता से कुल्हाड़ी छीनकर उनके स...

रुद्रपुर के दिनेशपुर में डांट से घर छोड़कर जा रहे युवक पर पिता ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे भड़के युवक ने पिता से कुल्हाड़ी छीनकर उनके सिर पर दो वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर देख हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसका पता चलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार ग्राम मोहनपुर नंबर एक दिनेशपुर निवासी 60 वर्षीय गुरपत विश्वास मेहनत मजदूरी करता था। वह पत्नी माधुरी विश्वास, बड़े पुत्र सोमनाथ और उसकी पत्नी तथा मझला पुत्र कन्हाई और छोटे पुत्र सुमन के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कन्हाई का नशे में गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी बीच गुरपत विश्वास भी नशे में वहां पहुंच गया।

पुत्र कन्हाई को युवकों से लड़ते देखकर उसे डांट डपटकर घर को भेज दिया। बताया जा रहा है कि उसके पीछे पीछे गुरपत विश्वास भी घर पहुंच गया। जहां पर कन्हाई अपना सामान लेकर घर से जाने लगा। बेटे को घर से जाता देख गुरपत ने कुल्हाड़ी से पीछे से कन्हाई पर वार किया। इस वह कन्हाई ने अपने पिता गुरपत विश्वास से कुल्हाड़ी छीनी और उनके सिर पर दो वार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। जिसके बाद कन्हाई डर गया और घर में चला गया।

यह देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और गुरपत विश्वास को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। हल्द्वानी में देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसका पता चलते ही दिनेशपुर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ मोहनपुर गांव पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपित पुत्र कन्हाई को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरपत विश्वास और उसके पुत्र कन्हाई के बीच हुए विवाद के दौरान घर में कोई नहीं था। गुरपत की पत्नी, बड़ा पुत्र और छोटा पुत्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए गए हुए थे। घर में केवल गुरपत के बड़े पुत्र सोमनाथ की पत्नी ही थी। जब पिता पुत्र की घर में लड़ाई हुई थी उस समय सोमनाथ की पत्नी घर के भीतर थी।

बाद में कन्हाई ने जब अपने पिता गुरपत विश्वास के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद घर के अंदर चला गया। बाहर शाेर सुनकर कन्हाई के बड़े भाई सोमनाथ की पत्नी बाहर पहुंची तो ससुर को खून से लथपथ देखा। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने अपने पति सोमनाथ को काल किया तो वह घर पहुंचा। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से सोमनाथ अपने पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment