उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में हूटर बजाते हुए तेजी से दौड़ रही थी एंबुलेंस, पुलिस को हुआ शक तो रोककर की चेकिंग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 17, 2025 12:17 1 views 0 Comments
रुद्रप्रयाग में हूटर बजाते हुए तेजी से दौड़ रही थी एंबुलेंस, पुलिस को हुआ शक तो रोककर की चेकिंग

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सवारी ढोने पर पुलिस ने दो एंबुलेंसों को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया। गुरूवार को दो एम्बुलेन्स एक साथ हूटर बजाते हुए तेजी...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सवारी ढोने पर पुलिस ने दो एंबुलेंसों को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया। गुरूवार को दो एम्बुलेन्स एक साथ हूटर बजाते हुए तेजी से सोनप्रयाग बाजार से गौरीकुण्ड की तरफ जा रही थी। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी सम्बन्धित कोई सूचना नहीं थी।

पुलिस को एम्बुलेंस जैसी अनिवार्य व आवश्यक सेवा यातायात जाम में न फंसने पाए, इसके लिए पुलिस स्तर से शटल सेवा मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। स्वास्थ्य विभाग इन एम्बुलेन्स के बारे में बेखबर था।

शक के आधार पर पुलिस की चेकिंग में पाया कि इन दोनों एम्बुलेंस में अवैध रूप से सवारी बिठाकर गौरीकुण्ड ले जाई जा रही थी। पूछताछ में चालकों ने बताया कि हरिद्वार से लग्जरी/ एसी एम्बुलेंस बुक कर सवारी लेकर आए थे। दोनो एम्बुलेंस से तत्काल प्रभाव से सवारियों को उतरवाकर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment