रुद्रप्रयाग में प्रेम प्रसंग में असफल होने में युवती कूदी मंदाकिनी नदी में लोगों द्वारा बचाया गया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 12, 2025 01:00
•
1 views
•
0 Comments
रुद्रप्रयाग में शनिवार को जिले के अगस्त्यमुनि नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां प्रेम प्रसंग में आहत एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी।...
रुद्रप्रयाग में शनिवार को जिले के अगस्त्यमुनि नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां प्रेम प्रसंग में आहत एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ साहसी लोगों ने नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि जब प्रेमी ने इंकार किया तो युवती मानसिक रूप से टूट गई.शनिवार सुबह सौड़ी के पास मंदाकिनी नदी में कूद गई। संयोग से वहां रेत निकाल रहे नेपाली मूल के लोगों ने युवती को छलांग लगाते हुए देख लिया और बिना समय गंवाए नदी में कूदकर उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना तुरंत थाना अगस्त्यमुनि को दी गई। SDRF एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि युवाओं में भावनात्मक असंतुलन और प्रेम प्रसंगों में बढ़ती अति-प्रतिक्रियाएं अब समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन रही हैं। क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो भविष्य में एक सामाजिक संकट का रूप ले सकती हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारघाटी के सौड़ी में एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी।पास में रेत निकाल रहे नेपाली मूल के लोगों ने युवती को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके भी मौके पर पहुंची और युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!