रामनगर में स्कूल से लौट रहे एक छात्र पर युवकों का चाकू से हमला, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोग दहशत में
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 19, 2026 17:03
•
1 views
•
0 Comments
रामनगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल से घर लौट रहे एक 16 साल के छात्र पर कई युवकों ने हमला बोल दिया, आरोप है कि हमलावरों ने छात्र को घेरकर पहले उ...
रामनगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल से घर लौट रहे एक 16 साल के छात्र पर कई युवकों ने हमला बोल दिया, आरोप है कि हमलावरों ने छात्र को घेरकर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायल छात्र को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है, इस घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रामनगर के मंगलार गांव निवासी नवीन चंद्र कुयाल का बेटा मंगलवार यानी 19 मई को दोपहर के समय स्कूल से बस से अपने गांव लौट रहा था, बताया जा रहा है कि जैसे ही छात्र बस से उतरकर घर की ओर जाने लगा, तभी पहले से घात लगाए बैठे 10 से ज्यादा युवकों ने उसे घेर लिया, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवकों ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, हमलावरों के हाथों में डंडे और नुकीले हथियार भी बताए जा रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने छात्र की कमर के पास चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया, छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्र के पिता नवीन चंद्र कुयाल ने बताया कि दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है, उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, पुलिस के मामले की जांच शुरू कर दी है कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, दोशी की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुनील कुमार, कोतवाल
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!