रामनगर में हरियाणा के पर्यटकों की स्कार्पियो नदी में फंसी, बाल-बाल बची जान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 28, 2025 00:44
•
1 views
•
0 Comments
रामनगर में बरसात की वजह से क्षेत्र में नदी-नाले कब उफान पर आ जाएं, इस बारे में कुछ भी अनुमान लगाना मुश्किल है। बुधवार को भी यही हुआ। लापरवाही की वजह...
रामनगर में बरसात की वजह से क्षेत्र में नदी-नाले कब उफान पर आ जाएं, इस बारे में कुछ भी अनुमान लगाना मुश्किल है। बुधवार को भी यही हुआ। लापरवाही की वजह से दो पर्यटकों की स्कार्पियो पानी बढ़ने पर नदी में फंस गई। गनीमत रही कि सूचना पर ग्रामीण तुरंत उनके मददगार बनकर आए और उन्हें बचा लिया गया। काफी देर बाद वाहन को नदी से बाहर खींचा गया।
रामनगर के निकटवर्ती क्यारी गांव में पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल रिसार्ट हैं। बुधवार को रिसार्ट में ठहरे हरियाणा के दो पर्यटक वापस रामनगर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दो पर्यटक पुल के रास्ते न जाकर खिचड़ी नदी के रास्ते रामनगर की ओर जाने लगे। नदी में उस समय कम पानी था। जैसे ही पर्यटकों ने वाहन नदी में डाला तो अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया।
इसके बाद पत्थर आने की वजह से वाहन बीच नदी में फंस गया। इससे पर्यटकों के होश उड़ गए। तभी दूसरी ओर ग्रामीण हाथ पकड़कर नदी में उतरे और वाहन सवार लोगों को पार लगाने में मदद की। इसके बाद पर्यटक व ग्रामीण पानी कम होने का इंतजार करने लगे। डेढ़ घंटे बाद जब पानी कुछ कम हुआ तो ग्रामीण ट्रैक्टर की मदद से स्कार्पियो वाहन को नदी से बाहर लाए।
क्यारी के ग्राम प्रहरी विनोद बुधानी ने बताया कि पर्यटक कई बार गलती कर बैठते हैं और नदी में फंस जाते हैं। उन्होंने होटल रिसार्ट संचालकों से कहा कि बरसात में अपने यहां ठहरने वाले पर्यटकों को रामनगर के बीच में पड़ने वाले नदी-नालों के जलस्तर के बारे में सतर्क करें, ताकि पर्यटकों को यहां की स्थिति के बारे में पता रहे और वह अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!