रामनगर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को मारी टक्कर, महिलाओं की दर्दनाक मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 05, 2026 00:20
•
1 views
•
0 Comments
रामनगर में तेज रफ्तार बनी काल, दो घरों में छाया मातमरामनगर। क्षेत्र के बैलपड़ाव में सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने स...
रामनगर में तेज रफ्तार बनी काल, दो घरों में छाया मातम
रामनगर। क्षेत्र के बैलपड़ाव में सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना एक होटल के पास उस समय हुई जब दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों मृतक महिलाएं स्थानीय निवासी बताई जा रही हैं, जिनके परिवारों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!