पिथौरागड़ में ईयर फोन की चोरी के आरोप में भाई और भांजे की पीट-पीट कर हत्या, घर के आंगन में दफनाया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 19, 2025 15:58
•
1 views
•
0 Comments
झूलाघाट में खून के रिश्तों को ताक पर रख कर नेपाल के धनगढ़ी उप नगरपालिका के फूलबारी में ईयर फोन की चोरी का आरोप लगाते भाई और भांजे से मिलकर अपने सगे भ...
झूलाघाट में खून के रिश्तों को ताक पर रख कर नेपाल के धनगढ़ी उप नगरपालिका के फूलबारी में ईयर फोन की चोरी का आरोप लगाते भाई और भांजे से मिलकर अपने सगे भाई और मामा की हत्या कर शव को अपने घर के आंगन में भी दफना दिया।
कैलाली प्रहरी कार्यालय के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि फूलबारी में पदम गिरी 33 वर्ष और भांजा प्रदीप बोहरा ने ईयर फोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए अपने सगे भाई ओर सगे मामा गणेश गिरी 34 वर्ष को मिल कर इस कदर मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
दोनों ने शव को मकान के आंगन में दफना दिया। पुलिस को इसकी सूचना गुप्त रूप से मिली । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव को निकाला । शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौपा । दोनों हत्यारोपितों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!