उत्तराखंड

पौड़ी में कार का शीशा टकराने पर नाई ने युवक पर कैंची से किया हमला,  महिलाओं ने की दुकान पर की तोड़फोड़

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 03, 2026 12:27 1 views 0 Comments
पौड़ी में कार का शीशा टकराने पर नाई ने युवक पर कैंची से किया हमला,  महिलाओं ने की दुकान पर की तोड़फोड़

पौड़ी जिला मुख्यालय के पुराने जेल गदेरे के पास एक दुकान के आगे कार का शीशा नाई के हाथ से टकरा गया। जिसके बाद नाई व कार चालक के बीच विवाद शुरू हो गया।...

पौड़ी जिला मुख्यालय के पुराने जेल गदेरे के पास एक दुकान के आगे कार का शीशा नाई के हाथ से टकरा गया। जिसके बाद नाई व कार चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। नाई ने कैंची से हमला कर चालक को घायल कर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में कुछ लोग एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ मारा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपना सामान समेट लिया। इसके बाद कुछ महिलाओं ने भी दुकान पर जाकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में अब्दुल राऊफ, मुज्जमिल, मो. जायद और मो. आकिफ सभी निवासी अपर बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment