ससुराल पक्ष पर लगा विवाहिता के साथ मारपीट और एसिड फेंकने का आरोप, हायर सेंटर रेफर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 29, 2024 03:54
•
2 views
•
0 Comments
हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और एसिड डालने का मामला सामने आया है, घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, आ...
हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और एसिड डालने का मामला सामने आया है, घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, आरोप है कि विवाहिता के ससुराल पक्ष ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में उस पर एसिड फेंक दिया, घटना की जानकारी पाकर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में विवाहिता को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र निवासी युवती का निकाह दो साल पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुआ था, बताया गया है कि युवती के पिता का निधन शादी से पहले ही हो चुका था, जिसके कारण भाई ने अपनी हैसियत के अनुसार उसकी शादी का खर्च उठाया था, वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी पर लगातार दबाव बना रहा था और निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था।
उनका आरोप है कि अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया, आरोप है कि विवाहिता के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद उसके ऊपर एसिड फेंक दिया, वहीं जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंचे और घायल अवस्था में उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी एसिड अटैक की बात से इनकार कर रहे हैं, लेकिन सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर पर जले हुए निशान पाए गए हैं, जो एसिड के कारण हुए प्रतीत होते हैं, वहीं पुलिस और चिकित्सकों के बयानों में अंतर हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!