उत्तराखंड

हल्द्वानी में घर में पत्नी कर रही थी करवा चौथ पर इंतजार, दोस्त के बर्थडे में गए पति की आई मौत की खबर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 11, 2025 03:33 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में घर में पत्नी कर रही थी करवा चौथ पर इंतजार, दोस्त के बर्थडे में गए पति की आई मौत की खबर

हल्द्वानी में दोस्त के जन्मदिन में शामिल होकर घर से लौट रहे पूर्व सभासद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में...

हल्द्वानी में दोस्त के जन्मदिन में शामिल होकर घर से लौट रहे पूर्व सभासद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यहां रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में आमने सामने हुई दो बाइकों की टक्कर मैं एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी प्रशांत सिंह रावत (37) पुत्र कृपाल सिंह रावत बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी दोस्त के बर्थडे में जाने की बात कहकर बाइक से निकला। रात करीब 10.45 पीरूमदारा से घर लौटते समय उसकी बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग नया गांव तेलीपुरा प्लाईवुड फैक्ट्री के समीप रामनगर से जा रहे दूसरे बाइक सवार युवक भरत सिंह की बाइक से टकरा गई।

भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस का 112 वाहन व एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गए। दोनों घायल युवकों को पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन प्रशांत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वजन शव को घर ले गए। स्थानीय विश्राम घाट में शव का दाह संस्कार किया गया। मृतक की माता विमला देवी पूर्व में नगर पालिका की सभासद भी रह चुकी हैं। प्रशांत की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। वहीं दुर्घटना में घायल दूसरा युवक भरत सिंह मूल रूप से जिला अल्मोड़ा के मौलेखाल का रहने वाला है। वह पीरूमदारा में रह रहा था। उसका उपचार चल रहा है।

प्रशांत पीरूमदारा से घर के लिए चला तो उसने घर में काल कर अपने आने की सूचना स्वजन को दे दी। स्वजन उसके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद उसकी दुर्घटना की दुखद खबर घर पहुंच गई। रात में फोन आने पर वह दोस्त के बर्थडे में शामिल होने के लिए खुशी खुशी घर से निकला। लेकिन क्या पता था कि यह उसका अंतिम सफर है। शुक्रवार को होने वाला करवाचौथ परिवार को ऐसा दर्द दे गया, जिसे वे कभी नहीं भूला सकते हैं। वह हंसमुख व मिलनसार था। यही वजह थी विश्राम घाट में सैकड़ों लोग उसे अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। वह अपनी डेढ़ साल की बेटी, पत्नी व माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment