हल्द्वानी में मेयर को खुद खड़े होकर करानी पड़ रही नालियां साफ, जनता से की अपील
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 07, 2026 10:38
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में बारिश के बीच महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लगातार हो रही वर्षा के बीच हल्...
हल्द्वानी में बारिश के बीच महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लगातार हो रही वर्षा के बीच हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिकोनिया नैनीताल रोड, कैनाल रोड (निकट जीएसटी भवन, काठगोदाम) तथा वार्ड संख्या 29 एवं 30 का दौरा कर सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति एवं जलभराव की संभावनाओं का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि बरसात को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और नगर निगम स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेगा। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि
बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था और जल निकासी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम की टीमें लगातार मैदान में हैं और प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वच्छ और व्यवस्थित शहर केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने या गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने कहा कि-मेरा प्रयास है कि हल्द्वानी-काठगोदाम का प्रत्येक वार्ड स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त रहे। नागरिकों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नगर निगम हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, नालियों में कचरा न फेंके तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!