उत्तराखंड

हल्द्वानी में डीएम के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 08, 2026 01:01 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में डीएम के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के कारण व्यावस...

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के कारण व्यावसायिक एलपीजी हेतु एसओपी निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत विवाह समारोह हेतु अधिकतम दो व्यवसायिक सिलेंडर निर्धारित किए गए हैं शासन के उक्त आदेश के क्रम में, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि विवाह समारोह के लिए सिलेंडरों के आवंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने व दस्तावेजों का परीक्षण कर अस्थाई गैस कनेक्शन की संस्कृति करने के लिए जनपद नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है।

जिसके क्रम में तहसील नैनीताल हेतु नामित अधिकारी उप जिला अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल। इसी प्रकार तहसील हल्द्वानी हेतु उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक रामनगर, तहसील कालाढूंगी हेतु उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कालाढूंगी, तहसील लालकुआं क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक लालकुआं, तहसील धारी हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक धारी, तहसील खन्स्यू हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक ओखलकांडा, तहसील श्रीकैंची धाम हेतु उप जिलाअधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा के साथ ही तहसील बेतालघाट हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए नामित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका भली भांति परीक्षण व जांच के उपरांत अस्थाई गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment