उत्तराखंड

हल्द्वानी में पति की मौत के एक साल बाद 43 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 26, 2026 08:07 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में पति की मौत के एक साल बाद 43 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हल्द्वानी। प्रापर्टी डीलर पति की मौत के बाद 43 वर्षीय पत्नी विमला सती खुद को संभाल नहीं सकी। एक साल बाद ही उन्होंने फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली।...

हल्द्वानी। प्रापर्टी डीलर पति की मौत के बाद 43 वर्षीय पत्नी विमला सती खुद को संभाल नहीं सकी। एक साल बाद ही उन्होंने फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हैं अगर जिंदा रहूंगी तो पागल हो जाऊंगी इससे अच्छा तो मरना ही सही है। ऐसा लिखकर वह फंदे पर झूल गई। बुधवार की रात विमला सती ने अपने 15 वर्षीय बेटे, सास सीला सती के साथ खाना खाया। इसके बाद वह रात 12.30 बजे तक अपने बेटे दक्ष के साथ टहल रहीं थीं। 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन की मानें तो प्रॉपर्टी डीलर पति कौशल कुमार की एक साल पहले आत्मघाती कदम उठाने पर वह अपने को संभाल नहीं सकीं। उनकी डिप्रेशन की दवाइयां चलतीं थीं। उन्हें रात को नींद नहीं आती थी। फंदे पर लटकने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि विमला सती के पास सुसाइड नोट मिला है। मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment