देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर इनोवा कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी, दुर्घटना में तीन शव बरामद, चार लोग अभी भी लापता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 03, 2026 03:13
•
1 views
•
0 Comments
देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक कार दुर्घटना के बाद कार गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में कार सवार कई लोग अभी भी लापता है। ए...
देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक कार दुर्घटना के बाद कार गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में कार सवार कई लोग अभी भी लापता है। एसडीआरएफ व पुलिस ने अब तक तीन शव बरामद कर लिए हैं। अन्य लोगों की खोज जारी है। बताया गया है कि यह वाहन इतनी तेज गति में था कि सड़क के किनारे लगे क्रेश बेरियर को तोड़ कर नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि इनमें चालक सहित 8 लोग सवार थे जो कि राजस्थान निवासी थे। आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा नदी से अब तक तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। खाई से एक घायल को निकाल कर श्रीनगर चिकित्सालय भेजा गया। बाकी लोग अभी तक लापता है।
एसडीआरएफ मुख्यालय को आज प्रातः थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसडीआरएफ उत्तराखण्ड के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ श्रीनगर एवं ढालवाला स्थित फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में एसडीआरएफ ब्यासी, श्रीनगर एवं ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घटनास्थल पर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं। एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!