उत्तराखंड

देहरादून में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ड्रग विभाग के साथ मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, कफ सिरप जब्त, दो दुकानें सील

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 10, 2025 05:19 1 views 0 Comments
देहरादून में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ड्रग विभाग के साथ मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, कफ सिरप जब्त, दो दुकानें सील

देहरादून में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सीरप से हुई बच्चों की मौत के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

देहरादून में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सीरप से हुई बच्चों की मौत के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटी ने ड्रग विभाग के साथ न्यू रोड देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान स्टोर में एक्सपायर दवाइयों के साथ-साथ, दवाइयों के रख-रखाव, क्रय-विक्रय बिल, लाइसेंस आदि की जांच के साथ विशेष रूप से बैन हो चुकी कफ सीरप की जांच की। अधिकांश मेडिकल स्टोर में कफ सीरप अलग कर दी गई थी। टीम ने मौके पर ही सभी कफ सीरप को सीलबंद किया गया। निरीक्षण के दौरान फेयरडील केमिस्ट न्यू रोड के संचालक पुनीत अग्रवाल मौजूद थे, लेकिन फार्मेसिस्ट नहीं था। फ्रीज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया। स्टोर में तीन सीसीटीवी कैमरे हैं। एक्सपायर हुई दवाइयों का रख-रखाव नहीं मिला। निरीक्षण टीम ने दवाइयों के क्रय-विक्रय बिल की जांच की।

निरीक्षण टीम ने कफ सीरप की दो पेटी सील की और निर्देश दिए कि इनका क्रय-विक्रय न किया जाए। वहीं अक्ष मेडिकल स्टोर न्यू रोड में भी संचालक पंकज कुमार मौजूद थे, लेकिन फार्मेसिस्ट नहीं थे। फ्रीज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया।
गाइडलाइंस के बावजूद कफ सीरप रैक में पाए गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षण टीम ने स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई और स्टोर को उसी समय बंद कराया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment