देहरादून में भू माफिया ने बुजुर्ग महिला की छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर बेच डाली, भू माफियाओं का बढ़ता जाल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 22, 2025 02:19
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में सक्रिय भूमाफिया ने एनआरआइ बुजुर्ग महिला की छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर बेच डाली। महिला को जमीन खुर्दबुर्द होने की जानकारी मिली तो वह देह...
देहरादून में सक्रिय भूमाफिया ने एनआरआइ बुजुर्ग महिला की छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर बेच डाली। महिला को जमीन खुर्दबुर्द होने की जानकारी मिली तो वह देहरादून पहुंचीं। इस जमीन पर कुछ मकान बन गए तो कुछ ने मकान बनाने के लिए बुनियाद का काम शुरू कर दिया है। महिला ने रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए तो पता चला कि भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज बनाए हुए थे।
मामले में क्लेमेनटाउन पुलिस ने 27 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी तहरीर में महारानी बाग, दक्षिण दिल्ली निवासी 80 वर्षीय नीलम मिसाल ने बताया कि उनकी दून के भारुवाला ग्रांट में पुस्तैनी जमीन है। वह वर्तमान में अमेरिका में रहती हैं। इसका फायदा उठाकर भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन बेच दी। आरोपितों की ओर से फर्जी बैनामे कराए गए।अजय सिंह एसएसपी देहरादून ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित 27 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!