देहरादून में साइबर ठगों ने इस बार कर दिया गजब, लिंक भेजकर खाते में भेज दिए 4.85 लाख रुपये
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 31, 2026 01:16
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में अज्ञात व्यक्ति ने प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति को लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर दिया और खाते में 4.85 लाख रुपये भेज दिए। इस संबंध में पीड़ित ने...
देहरादून में अज्ञात व्यक्ति ने प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति को लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर दिया और खाते में 4.85 लाख रुपये भेज दिए। इस संबंध में पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत की तो पुलिस ने खाता फ्रीज कर दिया। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में शौर्यादित्य सिंह निवासी प्रेमनगर ने बताया कि उनका खाता एक्सिस बैंक की सहस्रधारा रोड शाखा में है। 22 जनवरी की रात्रि को उनके बैंक खाते से संबद्ध मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि तकनीकी जानकारी के अभाव के चलते उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। मोबाइल दोबारा शुरू होने पर पाया कि उनके मोबाइल से वाट्सएप व एसएमएस के महत्वपूर्ण संदेश स्वतः डिलीट हो चुके थे। अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से गोपनीय एवं संवेदनशील जानकारी प्राप्त कर ली। घटना की गंभीरता को देखते उन्होंने उसी रात साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को फोन के माध्यम से सूचना दे दी।
इसके बाद 23 जनवरी को उन्हें नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि उनके खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन हुए हैं। जिसके चलते खाते को फ्रीज किया गया है।उनके खाते में 4.89 लाख रुपये भेजे गए थे। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!