उत्तराखंड

देहरादून में फिल्मी अंदाज में छात्रा को किडनैप करने का प्रयास, वैन में खींचकर डालने का प्रयास

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 10, 2026 02:07 1 views 0 Comments
देहरादून में फिल्मी अंदाज में छात्रा को किडनैप करने का प्रयास, वैन में खींचकर डालने का प्रयास

देहरादून को शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले देहरादून में सनसनीखेज घटना सामने आई है। डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल की 11 वीं कक्षा की छात्रा को स...

देहरादून को शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले देहरादून में सनसनीखेज घटना सामने आई है। डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल की 11 वीं कक्षा की छात्रा को स्कूल के बाहर से किडनैप करने का प्रयास किया गया। बुर्का पहने व्यक्ति ने छात्रा को जबरन वैन में खींचते हुए उसकी बांह पर इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। हालांकि, सहेलियों के साहस से साजिश विफल हो गई। आरोपित फरार हो गए। स्कूल प्रबंधन आज इस मामले में पुलिस को शिकायत देगा। फिल्मी अंदाज में हुई इस वारदात ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा अपनी तीन-चार सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी। स्कूल गेट से करीब 100 मीटर दूर एक वैन खड़ी थी। जिसका दरवाजा खुला था। वैन के बाहर बुर्का पहने एक व्यक्ति खड़ा था। उसका एक साथी संभवतः ड्राइविंग सीट पर था। जैसे ही छात्राएं वैन के पास पहुंचीं, बुर्काधारी ने अचानक एक छात्रा को पकड़कर वैन में खींचने की कोशिश की और उसकी बांह पर इंजेक्शन घोंपने का प्रयास किया। यह देख छात्रा की सहेलियों ने हिम्मत दिखाई, शोर मचाया और उसे आरोपित के कब्जे से खींच लिया। शोर मचते ही आरोपित वैन लेकर फरार हो गए। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को आपबीती बताई। प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन घटना कैमरे में कैद नहीं हुई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment