उत्तराखंड

देहरादून में महिला के पिता की शिकायत पर बेटी जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा,डंडे, पाइप, वाइपर से बेरहमी से पीटा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 02, 2026 16:28 1 views 0 Comments
देहरादून में महिला के पिता की शिकायत पर बेटी जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा,डंडे, पाइप, वाइपर से बेरहमी से पीटा

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला को 10 महीने तक घर और शौचालय में बंद रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पटेल नगर थाना क्षे...

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला को 10 महीने तक घर और शौचालय में बंद रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पटेल नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी पीड़िता के पिता संजीव बहुगुणा की शिकायत पर पुलिस ने भाऊवाला की सैनिक कॉलोनी निवासी पति राहुल खंडूड़ी और सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना जुलाई 2025 से मई 2026 के बीच की है। थाना प्रभारी लोकपाल परमान ने बताया महिला के पिता ने शिकायत दी। उन्होंने बताया उनकी बेटी साक्षी को जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा गया। इस दौरान उसे डंडे, पाइप, कुर्सी और वाइपर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा गया। शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता ने फरवरी 2025 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

Advertisement

यहां तक कि उसके निजी अंगों पर भी बोतल और डंडे से चोट पहुंचाई गई। पीड़िता को खाने में कच्चा चावल, एक प्याज, नमक और एक हरी मिर्च दी जाती थी। उसके सिर के बाल भी खींचे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 10 महीने तक बेटी से मिलने या फोन पर बात करने नहीं दिया गया। जब बेटी को कमरे से बाहर निकाला गया, तो वह दिन, महीना, तारीख और साल तक भूल चुकी थी। आरोपियों ने उसी दिन से बच्चों को पीड़िता से अलग रखा। उसे अपने बच्चों को छूने तक नहीं दिया गया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक शशि को जांच सौंपी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment